चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को सांस लेने में तकलीफ होने पर शनिवार को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। सबसे पहले कोरोना की जांच हुई, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। बताया गया कि शरीर में ऑक्सीजन की कमी के चलते सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें पीजीआई के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। यह जानकारी पीजीआई प्रशासन ने दी है।