चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॅाडल सीसे स्कूल सेक्टर-46 की पूर्व प्रिंसिपल सुदेश राघव पर्यावण संरक्षण में सहयोग दे रही है। वह सेक्टरों में पौधे लगाती हैं। इसके साथ ही हर्बल पौधे भी खुद तैयार करके बांटती हैं। जब वह स्कूल की प्रिंसिपल थी तो इन्होंने अपने स्कूल में हर्बल नर्सरी बनवाई। इसमें विभिन्न तरह के औषधि वाले पौधे लगाए थे। इसके लिए 2009-10 में स्कूल को सेंट्रल फॉर एनवॉयरनमेंट एजुकेशन की ओर से नेशनल अवार्ड भी मिल चुका हैं। 2016 में सेवानिवृत्ति के बाद सेक्टर-47 स्थित घर के आंगन में एक बगीचा तैयार करके इसमें पौधे तैयार किए। इन्हें अपने सेक्टर के आसपास लगवाने के साथ ही आरडब्ल्यूए के सदस्यों के सहयोग से पौधे बंटवाने का काम किया। वहीं लोगों को अपने गार्डन में तैयार हर्बल पौधे भी बांटती हैं। संवाद