चंडीगढ़। पीयू में लॉ विभाग के बाहर पुलिस ने खुद को सोपू का समर्थक बताने वाले एक युवक को पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पीयू में छात्र संघ चुनाव के चलते एसएसपी कंवरदीप कौर पीयू में पहुंची थीं। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि पीयू में एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी को पीयू के लॉ विभाग के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के मोबाइल पर सोपू पार्टी का स्टिकर लगा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी पीयू का पूर्व छात्र था। उसके पास से आईकार्ड भी मिला है।