फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जांच में पूर्व एसआई फोगाट ने नहीं किया सहयोग, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 के पूर्व एडिशनल एसएचओ नवीन फोगाट को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर एक दिन का रिमांड लिया और उससे पूछताछ की। आरोपी एसआई ने पुलिस पूछताछ में कोई खास सहयोग नहीं किया और इतना ही कहा कि उसे गुम हुईं फाइलों की उसे कोई जानकारी नहीं। जांच टीम ने आरोपी से कई अन्य सवाल भी पूछे। एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद उसे बुधवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पांच अगस्त 2023 को नवीन फोगाट और थाने में तैनात कांस्टेबल वरिंद्र और शिव कुमार के खिलाफ बठिंडा के एक व्यापारी का अपहरण करने और उससे 1.01 करोड़ रुपये लूटने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में शिकायतकर्ता कारोबारी संजय गोयल ने शहर के सेक्टर-39 थाने में अपने साथ हुई लूटपाट व अपहरण संबंधित शिकायत दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप था कि एसआई नवीन फोगाट और दो अन्य लोगों ने सेक्टर-40 मार्केट में उससे करीब 1.01 करोड़ रुपये जबरन छीन लिए। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी एसआई फरार हो गया था। उसके खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से उसके वारंट जारी करवाने के अलावा भगोड़ा घोषित कराने के लिए भी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी थी लेकिन कुछ समय पूर्व ही आरोपी एसआई ने खुद जिला कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। इसके बाद जांच टीम ने उसे कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार किया था। जांच टीमों ने आरोपी का कोर्ट से तीन दिन का रिमांड भी मंजूर करवाया था ताकि उससे पैसों की रिकवरी सहित मामले से जुड़े दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जा सके।

गुम हुई फाइलों का पता लगाने के लिए दोबारा लिया था रिमांड
इस मामले में जांच टीम ने आरोपी एसआई सहित अन्य को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी पेश कर दी थी लेकिन फाइल में कुछ तथ्यों को लेकर पूछताछ करने के लिए जांच टीम ने आरोपी का प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड लेने के बाद कोर्ट में याचिका दायर की, जिसे दो दिन पहले ही मंजूरी मिली। पुलिस ने कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके उसका एक दिन का रिमांड लिया और उससे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की पत्नी के फ्लैट की धोखाधड़ी से जुड़ी गुम हुई फाइलों को लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें