फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नहीं थम रहा ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर आरोपों का सिलसिला, अब HSGMC के पूर्व अध्यक्ष जगदीश झींडा भी बोले

Mon, 21 Oct 2024 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व अकाली दल जगत के संस्थापक जगदीश झींडा ने  दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दो-दो घंटे तक बैठक करने वाले जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के आरएसएस अधिकारियों के साथ भी करीबी संबंध हैं। 
विज्ञापन
जगदीश झींडा ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर लगाए आरोप - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ आरोप लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अकाली दल बादल के पूर्व नेता विरसा सिंह वल्टोहा के बाद अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व अकाली दल जगत के संस्थापक नेता जगदीश सिंह झींडा ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ खुल कर आरोप लगाए है।
विज्ञापन


झींड़ा ने भी ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर भाजपा के साथ घनिष्ठ संबंध होने के आरोप लगाते हुए ठंडे बस्ते में पड़े विवाद को फिर से हवा दे दी है। झींडा ने  दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दो-दो घंटे तक बैठक करने वाले जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के आरएसएस अधिकारियों के साथ भी करीबी संबंध हैं। 

झींडा ने आरोप लगाया कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपनी जत्थेदारी कायम रखने के लिए अपने पद से इस्तीफा देने का ड्रामा रचा था और मगरमच्छ के आंसू बहाते हुए उन्होंने विरसा सिंह वल्टोहा पर धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी को ज्ञानी हरप्रीत सिंह त्यागपत्र अस्वीकार नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें