मनीमाजरा। गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मनीमाजरा वासियों को सातों दिन 24 घंटे पानी की सौगात देंगे। यह पायलट प्रोजेक्ट शिवालिक गार्डन के ठीक सामने से चलेगा। इसके उद्घाटन के बाद दोपहर 12 बजे शिवालिक गार्डन में शाह की सभा होगी। शिवालिक गार्डन का निर्माण कराने वाले शहर के पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम का न्योता नहीं दिया गया है। पहले निगम जो कार्यक्रम कराता था, उसमें उन्हें बुलाया जाता था।