फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीआईजी भुल्लर केस: चालान प्रतियों की जांच पर सुनवाई स्थगित, अगली तारीख 15 जनवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर उर्फ एचएस भुल्लर और कृष्णु शारदा के खिलाफ चल रहे मामले में चालान की प्रतियों की जांच को लेकर सुनवाई स्थगित कर दी गई। सीबीआई की विशेष अदालत ने अगली सुनवाई 15 जनवरी 2026 तय की है। अंतरिम आवेदन पर बहस भी इसी तारीख को होगी। सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। भुल्लर के वकील ने अदालत को बताया कि उन्हें चालान और संबंधित दस्तावेजों की पूरी प्रतियां उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, कृष्णु शारदा के वकील ने हाल ही में मामले में उपस्थिति दर्ज कराई होने के कारण दस्तावेजों का अवलोकन करने के लिए समय मांगा।
विज्ञापन

अदालत ने यह मांग स्वीकार की और सुनवाई 15 जनवरी के लिए स्थगित कर दी। इस अवसर पर भुल्लर के वकील ने यह भी अनुरोध किया कि सीबीआई द्वारा पेश किए जाने वाले मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों की सूची उपलब्ध कराई जाए। सीबीआई ने अगली सुनवाई पर यह सूची सौंपने का आश्वासन दिया। फोटो कैप्शन: पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और कृष्णु शारदा केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें