फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी एसएम शर्मा ने टेनिस कोर्ट पर लगाए शॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डॉयरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एसएम शर्मा का टेनिस कोर्ट पर भी जलवा कायम है। आइटीएफ सीनियर्स ग्रेड-3 टेनिस चैंपियनशिप में एमएम शर्मा ने शानदार शॉट्स खेलते हुए सिंगल्स और डबल्स में विजेता टाइटलाें को जीतने में कामयाबी हासिल की है। यह चैंपियनशिप छत्तसीगढ़ में 23 से 28 दिसंबर को इंटरनेशनल टेनिस फेडरेेशन (आइटीएफ) की ओेर से आयोजित की गई थी। एसएम शर्मा पंजाब केपूर्व डॉयरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस और चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन के उप प्रधान हैं। इन्हाेंने आइटीएफ सीनियर्स ग्रेड-3 टेनिस चैंपियनशिप में 60 प्लस वर्ग में हिस्सा लेते हुए सिंगल और डबल्स वर्ग में गोल्ड मेडल और विजेता ट्रॉफी हासिल की है।
विज्ञापन

सिंगल्स में एसएम शर्मा ने राकेश कोहली को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मात दी। वहीं, डबल्स के फाइनल में एसएम शर्मा और बीएनएस नेगी के साथ जोड़ी बनाते हुए राकेश कोहली और सुरेश की जोड़ी को 7-58, 10-5 से मात देकर पहला स्थान हासिल किया। एसएम शर्मा मौजूदा समय में 65 प्लस वर्ग में भारत के शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें