फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कांग्रेसी पूर्व MLA कुलबीर जीरा जेल से हुए रिहा, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले हुए थे गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2023 11:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर

सार

कुलबीर पर थाना जीरा पुलिस ने बीडीपीओ दफ्तर के अंदर घुसकर दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 12 अक्टूबर को कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 17 अक्टूबर को उसके निवास स्थान से सुबह 5 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुलबीर जीरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरा विधानसभा हलके के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा को सोमवार देर शाम रोपड़ जेल से रिहा कर दिया गया। कुलबीर पर थाना जीरा पुलिस ने बीडीपीओ दफ्तर के अंदर घुसकर दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। यही नहीं साथ में एक और मामला दर्ज किया था। कुलबीर को एक मामले में जमानत मिल गई थी। जबकि दूसरे मामले में जमानत नहीं मिली थी। आज हाईकोर्ट से कुलबीर जीरा को जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 12 अक्टूबर को कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 17 अक्टूबर को उसके निवास स्थान से सुबह 5 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद कुलबीर को जीरा की लोअर कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उसे फिरोजपुर की सेंटर जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा था। कुलबीर को फिरोजपुर में बंद आतंकी और गैंगस्टरों से जान का खतरा होने के कारण रोपड़ जेल में शिफ्ट किया गया था। सोमवार देर शाम कुलबीर को रोपड़ की जेल से रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें