फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पूर्व सीएम हुड्डा ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-किसानों से हो रही लूट, एमएसपी से कम पर बिक रही धान

Sat, 27 Sep 2025 06:15 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धान खरीद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। हुड्डा ने कहा कि फतेहाबाद और जींद में किसानों पर एफआईआर और चालान की कार्रवाई की गई है, जो बेहद निंदनीय है। यह किसानों के जले पर नमक छिड़कने के समान है।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धान खरीद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा  ने एक बार फिर किसानों के साथ भारी लूट शुरू कर दी है। सरकारी खरीद न होने के कारण मंडियों में किसानों को अपनी धान 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल कम रेट पर बेचनी पड़ रही है। नमी का बहाना बनाकर सरकारी एजेंसियां खरीद से मना कर रही हैं, जिससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले धान के किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल का रेट देने का वादा किया था, लेकिन न पिछले सीजन में और न ही इस सीजन में यह वादा पूरा हुआ। अधिकतर मंडियों में खरीद शुरू ही नहीं हुई है। कई जगह पोर्टल पर सत्यापन न होने के कारण गेट पास नहीं बन पा रहे हैं। कहीं राइस मिलर्स के पंजीकरण न होने की वजह से दिक्कत आ रही है। इस सारी व्यवस्था का लाभ प्राइवेट एजेंसियां उठा रही हैं। 2,369 रुपये एमएसपी की धान को 1,900 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर खरीदा जा रहा है। 

हुड्डा ने कहा कि फतेहाबाद और जींद में किसानों पर एफआईआर और चालान की कार्रवाई की गई है, जो बेहद निंदनीय है। यह किसानों के जले पर नमक छिड़कने के समान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें