आर्मी स्टेशन पर हुए फियादीन हमले पर बोले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह
विदेश राज्यमंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा कि आर्मी स्टेशन पर हुए फियादिन हमले को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि जब तक देश में विघटन की ताकतें सक्रिय रहेंगी, तब तक देश में सीमापार और अंदर से आतंकी वारदात होती रहेंगी।
इन ताकतों को खत्म करने के लिए प्रत्येक भारतीय से धर्म, सांप्रदायिक, जाति और वर्ग की भावना का त्याग करके सरकार का साथ देना होगा। प्रत्येक नागरिक को भारतीय बनना होगा। भारतीय युवाओं के विदेशों में फंसे होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने लगभग साढ़े तीन साल के कार्यकाल में विदेश में फंसे 90 हजार से ज्यादा देशवासियों को बचाया है।
देशवासियों को हमारे अपने लोग ही ठगते हैं। कुछ लालची लोग दूसरों को सब्जबाग दिखाकर उनसे पैसे ऐंठते हैं। गलत तरीके से उन्हें दूसरे देशों में भिजवाते हैं, जहां जाकर वे फंस जाते हैं। इसके बाद शोषण का शिकार होते हैं। हमें ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए अनधिकृत व्यक्तियों के झांसे में नहीं आना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ऐसे गलत कार्य करता है तो उसकी शिकायत पुलिस व विदेश मंत्रालय को भी दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
युवा अपने कौशल को विकसित करें। देश में उनके लिए अपार अवसर हैं। देशहित की भावना मन में रखकर देश के लिए कार्य करें तो कोई देश भारत का मुकाबला नहीं कर सकता है। देश में न तो अच्छे युवाओं की कमी है और न ही काम की।