फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रधान व कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। आम आदमी पार्टी में मनीमाजरा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अब धीरे-धीरे शामिल हो रहे हैं। शनिवार को भी मनीमाजरा के एक निजी होटल में आयोजित आम आदमी पार्टी के एक कार्यक्रम में मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान रहे महीपाल शर्मा का परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के साहिल ने बताया कि महिपाल शर्मा के परिवार के अलावा कांग्रेस के जिला पूर्व उपाध्यक्ष दाताराम सैनी युवा कांग्रेस के पूर्व नेता अवतार सिंह अपने सैकड़ों साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इन सब का आदमी पार्टी में शामिल होने का चंडीगढ़ के कन्वीनर प्रेम गर्ग सीए, चंद्रमुखी शर्मा, चितरंजन चंचल, अशोक कुमार डैनी, क्रांति शुक्ला, साहिल ने वागत किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने शहर में लोगों की समस्याओं का हल करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते आज शहर में लोग समस्याओं से घिरे हुए हैं।
उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की नगर निगम बनने के बाद शहर के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान संजय बजनी का कहना है कि महिपाल शर्मा दाताराम सैनी पिछले 6 वर्ष से कांग्रेस के मेंबर ही नहीं थे। मेंबरशिप न होने के चलते वह 6 साल से कांग्रेस से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें