फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता जगबीर बराड़ कांग्रेस में शामिल, दिल्ली में थामा पार्टी का हाथ

Tue, 21 May 2024 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जगबीर सिंह बराड़ शिअद, आप, कांग्रेस और पीपीपी पार्टी के साथ भी जुड़े रह चुके हैं। अब इस बार वह बीजेपी में शामिल हुए हैं। बराड़ ने शिअद से 2007 में जालंधर कैंट से विधायकी जीती थी। राजनीति में आने से पहले वह ब्लॉक डेवलपमेंट पंचायत आफिसर थे।
विज्ञापन
जगबीर सिंह बराड़ भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर बराड़ ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग की उपस्थिति में जगबीर बराड़ भाजपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक बराड़ आम आदमी पार्टी से पहले शिअद में और उससे पहले कांग्रेस में थे। आम आदमी पार्टी में दरकिनार किए जाने के चलते वह लंबे अरसे से पार्टी इकाई से नाराज चल रहे थे, अब उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। 

जगबीर बराड़ के भाजपा में शामिल होने से प्रत्याशी सुशील रिंकू मजबूत हुए हैं। बराड़ का जालंधर के कैंट एरिया में अच्छा वोट बैंक और लोगों में पकड़ बताई जाती है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग की मौजूदगी में बराड़ के अलावा जालंधर उत्तरी हलके से विधायक रहे केडी भंडारी सहित अन्य नेता भाजपा में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि बीते दिन आम आदमी पार्टी द्वारा कैंट हलके में बीबी राजविंदर कौर थिआड़ा को इंचार्ज बना दिया गया था, जिससे वह काफी खफा थे।

करीब एक साल पहले बराड़ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का दामन छोड़कर उप चुनाव में आप में शामिल हो गए थे। आप में शामिल होने के बाद उनकी नजरअंदाजी लगातार बनी रही, यहां तक कि आप में शामिल होने के समय उन्हें कोई पद भी नहीं दिया गया था। राज्य में अकाली दल की सरकार के दौरान जगबीर सिंह बराड़ जालंधर कैंट हलके से विधायक थे। उप चुनाव ने बराड़ ने आम आदमी पार्टी को अच्छे खासे वोट दिलवाए थे, क्योंकि बराड़ कैंट हलके में अपनी काफी पकड़ रखते हैं। बराड़ अब तक चार पार्टियां छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें