चंडीगढ़। योग भारती चंडीगढ़ महानगर की बैठक मंगलवार को संघ कार्यालय में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीनिवास मूर्ति ने की। बैठक में सर्वसम्मति से टीम का गठन किया गया जिसमें विकास राणा को संयोजक और अमित चोपड़ा, मीनाक्षी ठाकुर व रोहित घावरी को सदस्य बनाया गया। श्रीनिवास मूर्ति ने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर विचार साझा किए। बैठक में आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई। इस अवसर पर संघ और सेवा भारती के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। ब्यूरो