फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व MP चन्नी का इस्तीफा

Sat, 04 Jun 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
पूर्व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा वीरवार को जालंधर में पत्रकार वार्ता में दिया और कहा कि पीपीसीसी प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जाटों को ओबीसी कोटे से आरक्षण देने की मांग कर यह दिखा दिया है कि कांग्रेस ओबीसी के खिलाफ है। इसलिए ही पीपीसीसी कमेटी में ओबीसी को भी नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व कृषि मंत्री दिलबाग सिंह के बेटे चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में 1972 के बाद से ही जाटों का बोलबाला रहा है और पंजाब पर उनहोंने राज किया है। उनको इस बात का काफी दुख पहुंचा है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जाटों के लिए ओबीसी कोटे से आरक्षण मांगकर ओबीसी लोगों के साथ धक्का किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें