फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुफ्त पानी छोड़िए... 22 गांवों में लाल डोरे के बाहर के पानी के कनेक्शन काटेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी की काफी चर्चा रही। कांग्रेस-आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद वह शहरवासियों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देंगे लेकिन अब इसका उल्टा हो रहा है। लाल डोरे के बाहर रहने वाले लोगों को नगर निगम एक और झटका देने जा रहा है। निगम के अनुसार लाल डोरे के बाहर जितने भी रिहायशी इलाके हैं, उनमें जो पानी के कनेक्शन हैं, वह सभी अवैध हैं क्योंकि वाटर बायलॉज के अनुसार उन्हें पानी का कनेक्शन नहीं मिल सकता। इसलिए अब उन सभी गांवों में लाल डोरे के बाहर पानी के कनेक्शन को काटने की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

दड़वा में नगर निगम ने अवैध कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद शहर के 22 गांवों में भी यह अभियान चलाया जाएगा। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर लाल डोरे के बाहर सिर्फ हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स के पास ही पानी के वैध कनेक्शन है। अन्य सभी इलाकों में जो कनेक्शन किसी भी तरह मिले हुए हैं, वे अवैध हैं इसलिए उन सभी की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शहर में लाल डोरे के बाहर बने घरों को पानी का कनेक्शन देने से वाटर बायलॉज रोकता है। कई बार पार्षदों ने सर्वसम्मति से वाटर बायलॉज में संशोधन कर लाल डोरे के बाहर के घरों को कनेक्शन देने का प्रस्ताव पास किया लेकिन हर बार यूटी प्रशासन ने उसे खारिज कर दिया। इस वजह से नगर निगम लाल डोरे के बाहर बने घरों को पानी का कनेक्शन नहीं दे पाया। अब जो अवैध कनेक्शन चल रहे थे, उन्हें काटने की तैयारी है क्योंकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि वह नियमों के विरुद्ध जाकर दिए गए हैं। लोगों के पास मीटर भी नहीं है, इसलिए निगम को वित्तीय घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें