फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकांक्ष मर्डर केस में नया खुलासा, फोरेंसिक एक्सपर्ट बोले- पुलिस के दस्तावेजों में हुई कांट-छांट

Wed, 22 May 2019 01:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
akansh
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन के मर्डर केस में फोरेंसिक विशेषज्ञों ने अदालत में चौंकाने वाला बयान दिया है। कहा गया है कि पुलिस के अधिकारिक दस्तावेज में कांट-छांट की गई है। अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत में मंगलवार को क्रास एग्जामिनेशन के दौरान फोरेंसिक विशेषज्ञ डा. आनंद ने बताया कि पुलिस ने अपने दस्तावेज में समय के लिए एक खाली स्थान छोड़ दिया था।
विज्ञापन


बाद में उस स्थान को नीली स्याही से भर दिया गया। साथ ही समय का भी उल्लेख 3.30 बजे लिख दिया गया था। कार्बन कापी से साफ पता चलता है कि संपूर्ण दस्तावेज काले और सफेद रंग में हैं, लेकिन बाद में समय लिखने के लिए नीली स्याही का इस्तेमाल किया गया है। यह दस्तावेज के साथ धोखाधड़ी है। दूसरी तरफ हरमेहताब ने जमानत याचिका भी दायर की है। दोनों मामले की सुनवाई अब 24 मई को होगी।
विज्ञापन

ये है मामला

अकांक्ष की हत्या फरवरी 2017 में सेक्टर नौ में बीएमडल्ब्यू कार से कुचलकर कर की गई थी। पुलिस को शिकायत दी गई थी कि अकांक्ष सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाई गई थी। अकांक्ष सेक्टर-9 में ही रहता था और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता था। रात को वह शेरा के पास ही रुका था।

इस मामले में पेप्सू राज्य के पहले सीएम ज्ञान सिंह रारेवाला के पोते हरमेहताब सिंह रारेवाला को मुख्य आरोपी बनाया गया था। शिकायत के अनुसार, बलराज रंधावा गाड़ी चला रहा था और हरमेहताब रारेवाला उससे कह रहा था इसे टक्कर मारो और खत्म कर दो। रंधावा को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बाद में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। बाद में उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें