बिल भुगतान को लेकर क्लब में विदेशी नागरिक का हंगामाचंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक क्लब एवं होटल में बिल के भुगतान को लेकर एक विदेशी नागरिक ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर क्लब प्रबंधन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, बिल चुकाने को लेकर विदेशी नागरिक और क्लब स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस के समझाने के बाद विवाद सुलझ गया और विदेशी नागरिक बिल का भुगतान कर वहां से चला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी पक्ष ने इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं दी है। इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।