खन्ना (लुधियाना) में तंजानिया की रहने वाली सोतल कलमेंट को 300 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला दिल्ली व मुंबई में मॉडलिंग करती है। थाना समराला पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया की आरोपी महिला फिलहाल दिल्ली के राजपूत रोड सतरपुर एक्सटेंनशन, नजदीक मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली में रह रही है।
वह हेरोइन ड्रग कहां से और किसके लिए लाई थी, इसके बारे में पूछताछ ती जा रही है। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।