फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट के लिए आवेदन करने का एक मौका और

Thu, 13 Feb 2014 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गमाडा द्वारा निकाली गई पूरब अपार्टमेंट्स-दो की स्कीम में जो लोग अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। गमाडा ने उन्हें बड़ी राहत दे दी है। ऐसे लोग अब 28 फरवरी तक फ्लैटों के लिए आवदेन कर पाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, गमाडा ने साफ किया है कि इसके बाद कोई भी व्यक्ति फ्लैटों के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा। क्योंकि इसके बाद ऑन लाइन आवेदन करने की प्रक्रिया वेबसाइट पर बंद हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने सेक्टर-88 और 89 में बनाए जा रहे 15 मंजिला पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स दो के नाम से जनवरी में स्कीम निकाली थी।

इसके लिए आवदेन करने की आखिरी तिथि 11 फरवरी तय की गई थी। लेकिन, लोगों की मांग पर अधिकारियों ने स्कीम को 28 फरवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

गमाडा अधिकारियों के मुताबिक, दिसंबर 2015 में फ्लैट लोगों को सौंप दिए जाएंगे। फ्लैट पूरी तरह बड़े महानगरों की तर्ज पर बनाए जा रहे हैं। 

हेल्पलाइन पर लें फ्लैट की जानकारी
स्कीम के बारे में किसी प्रकार की जानकारी लेने के लिए गमाडा ने हेल्पलाइन शुरू की है। फोन से सहायता लेने के लिए 0172-4680902 व 4680924 पर कॉल करनी होगी। जबकि, ऑनलाइन जानकारी के लिए helpdesk @ gmada. gov .in पर ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें