फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के लिए हथियारों से हमला, चार घायल

Sat, 04 Oct 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक उम्मीदवार को टिकट मिलना उसकी बिरादरी के युवकों पर उस समय महंगा पड़ गया, जब दूसरे गांव के युवकों ने उम्मीदवार के गांव के युवकों की गाड़ी रुकवाकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस हमले में गाड़ी में सवार चार युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने युवकों के परिजनों की शिकायत पर बार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए गांव धौंस की पंचायत शुक्रवार को डीएसपी से मिली।

धौंस वासी सुरेंद्र ने बताया कि वीरवार शाम पांच बजेे वह गांव के ही गुरमीत, जॉनी व राहुल के साथ गाड़ी लेकर पूंडरी में टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था। उनके पास 50 हजार रुपये थे। पूंडरी की तरफ जाते हुए जैसे ही वे गांव से थोडा दूर गए तो सड़क पर खड़े नैना वासी आजाद, संधा सहित सात-आठ अन्य व्यक्तियों ने गाड़ी को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने गाड़ी रोकी तो सड़क पर खडे़ व्यक्तियों ने पहले तो उनसे गांव का नाम पूछा और फिर जाति पूछी।
विज्ञापन


 जब उन्हाेंने अपनी जाति बताई तो सभी आरोपियों ने उन पर लाठी, डंडाें व चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह स्वयं, गुरमीत, जोनी व राहुल घायल हो गए। आरोपियों ने घायलों को धमकी भी दी कि पार्टी विशेष द्वारा दी गई टिकट के कारण वे इसी तरह मारपीट करेंगे। सुरेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनसे 50 हजार रुपये भी छीन लिए। सुरेंद्र ने बताया कि घायल अवस्था में किसी तरह वे गांव की तरफ गए और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार वाले उन्हे सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां सभी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

छात्र गुटों की रंजिश भी हो सकती है एक कारण
वहीं बताया यह भी जा रहा है कि इस घटना का मुख्य कारण कैथल में छात्र गुटों में हुआ विवाद बताया जा रहा है। कई दिनों से छात्र गुटों में विवाद चल रहा था। जिसके चलते यह वारदात हुई है। लेकिन इस बारे में खुलकर बोलने को कोई तैयार नहीं है। मामले में जांच कर रहे आईओ एएसआई सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है कि मामले की सच्चाई क्या है।

डीएसपी से मिली गांव धौंस की पंचायत
वहीं इस घटना के विरोध में गांव धौंस की पंचायत शुक्रवार सुबह लघु सचिवालय पहुंची और डीएसपी आशीष चौधरी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पंचायत में सरपंच श्याम लाल, पूर्व महेंद्र सिंह, पंच नाथाराम, बलकार सिंह, गुरनाम सिंह, नंबरदार गुरचरण सिंह ने कहा कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। डीएसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें