फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फेज-7 में धंसा फुटपाथ, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 में फुटपाथ का एक हिस्सा धंसने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ धंसने से वहां गड्ढा बन गया है, जिससे पैदल चलने वालों के लिए रास्ता मुश्किल हो गया है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को यहां से गुजरते समय सावधानी बरतनी पड़ रही है। फुटपाथ की हालत काफी समय से खराब है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। दिन के समय तो लोग किसी तरह इस हिस्से से निकल जाते हैं, लेकिन शाम के बाद परेशानी बढ़ जाती है। कम रोशनी में धंसा हुआ हिस्सा दिखाई नहीं देने से राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। निगम से मांग की कि फुटपाथ का जल्द निरीक्षण करवाकर धंसे हुए हिस्से की मरम्मत कराई जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके। - अंजुम डोगरा, निवासी फेज-7, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें