हालांकि कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि टीम के पहुंचने से पहले ही कई बाजारों में दुकानदारों और वेंडरों को सूचना मिल गई थी। इसके कारण कई स्थानों पर अवैध वेंडर पहले ही मौके से हट गए। सेक्ट- 15, पटेल मार्केट और सेक्टर-22 में टीम के जाने के बाद फिर से अतिक्रमण देखने को मिला।
दो घंटे बाद फिर से अवैध अतिक्रमण
सेक्टर-15 और पटेल मार्केट में सात लोगों के चालान किए गए। नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे तक एक-एक दुकानदार और वेंडर के कागजात जांचे और उन्हें सामान अंदर रखने के निर्देश दिए। टीम के हटते ही कुछ दुकानदारों ने दोबारा अतिक्रमण शुरू कर दिया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि पंजीकृत और अधिकृत स्ट्रीट वेंडरों के अधिकार और आजीविका की पूरी रक्षा की जाएगी लेकिन नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नगर आयुक्त अमित कुमार ने वेंडरों से केवल स्वीकृत वेंडिंग जोन में ही कारोबार करने और स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट व नियमों का पालन करने की अपील की है। निगम ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट को अनुपालन रिपोर्ट सौंपी जाएगी और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।