फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीआईजी भुल्लर प्रकरण के बाद विजिलेंस ब्यूरो में बड़ा फेरबदल, डीएसपी स्तर के 14 अफसर बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीआई की बड़ी कार्रवाई के बाद विजिलेंस की भूमिका पर उठ रहे थे सवाल
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने डीएसपी स्तर के 14 अधिकारियों का तबादला कर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें से कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है जबकि तैनाती के लिए उपलब्ध अधिकारियों को नई नियुक्ति भी दी गई है। दरअसल, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई के बाद विजिलेंस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे थे।
विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक प्रवीण कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं लेकिन इन तबादलों को डीआईजी भुल्लर प्रकरण के साथ ही जोड़कर देखा जा रहा है। फरीदकोट यूनिट विजिलेंस ब्यूरो में तैनात केवल कृष्ण का तबादला डीएसपी रेंज अमृतसर कर दिया गया है। इसी तरह तैनाती के लिए उपलब्ध शरणजीत सिंह को गुरदासपुर यूनिट में जिम्मेदारी दी गई है। अमृतसर यूनिट के डीएसपी सुरिंदर सिंह को तरनतारन यूनिट, एसबीएस नगर यूनिट के अश्वनी कुमार को जालंधर यूनिट, तैनाती के लिए उपलब्ध मंदीप सिंह को होशियारपुर यूनिट, लखविंदर सिंह को एसबीएस यूनिट, जतिंदर पाल सिंह को पटियाला रेंज, हरमिंदर सिंह को संगरूर यूनिट, सोहन सिंह और अनूप कुमार को फिरोजपुर यूनिट में भेजा गया है। इसी तरह बरनाला यूनिट में तैनात लवप्रीत सिंह को लुधियाना यूनिट, लुधियाना के विनोद कुमार को फरीदकोट और तेजिंदरपाल सिंह को ईओडब्ल्यू-1 पंजाब से यूनिट रूपनगर में ट्रांसफर किया गया है। तैनाती के लिए उपलब्ध हर्ष कुमार को विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय में तैनात किया गया है। साथ ही आईवीसी एंड एसयू का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस पर उठे सवाल पर डीजीपी ने दी थी सफाई
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने निलंबित डीआईजी भुल्लर के मामले में बड़ा बयान दिया था। डीजीपी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि विजिलेंस इस मामले में कहीं नाकाम नहीं रही। पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। राज्य में विजिलेंस ने भी कई भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। वह किसी खास केस के बारे में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा था कि पैसे और सोने के साथ सीबीआई की तरफ से पकड़े गए डीआईजी भुल्लर मामले में विजिलेंस फेल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें