फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के शौचालय में मिला 7-8 माह की बच्ची का भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), सेक्टर-32 में 7-8 माह की बच्ची का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही सेक्टर-34 थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 94 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। अब पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और जच्चा-बच्चा वार्ड का रिकॉर्ड खंगाल रही है। बच्ची का भ्रूण अस्पताल की मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी के शौचालय में बीते सोमवार को उस वक्त मिला, जब महिला कर्मचारी सफाई करने के लिए पहुंची। भ्रूण देखकर उसने तत्काल डॉक्टरों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया गया। सूचना पाते ही डीएसपी जसविंदर सिंह और सेक्टर-34 थाना प्रभारी लखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल के गायनी वार्ड में दाखिल महिला मरीजों का डाटा एकत्र किया और पूछताछ भी की। उन महिलाओं का डाटा भी एकत्र किया जिनकी डिलीवरी पिछले 72 घंटे के अंदर हुई थी।
विज्ञापन


शहर में पहले भी भ्रूण मिल चुके हैं कई भ्रूण
चंडीगढ़ में भ्रूण मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले तीन-चार वर्षों में कई भ्रूण मिल चुके हैं। 13 फरवरी 2020 को सेक्टर-56 स्थित दशहरा ग्राउंड के पास अखबार में लिपटा भ्रूण मिला था। इसके साथ ही दूसरा भ्रूण सेक्टर-33 स्थित पेट्रोल पंप के पास बने कूड़े की ढेर में मिला था। 21 अगस्त 2021 को शहर के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) के शौचालय में रखे एक कूड़ेदान में नवजात का भ्रूण मिला था। यह भ्रूण करीब छह महीने का था। दिसंबर 2022 में मौलीजागरां में भी करीब 6-7 महीने का भ्रूण मिला था। 23 सितंबर 2022 को बुड़ैल स्थित मकान के छत पर पांच महीने की बच्ची का भ्रूण मिला था। इसके साथ ही दिसंबर 2023 में सेक्टर-45 के सार्वजनिक पार्क में कन्या का भ्रूण मिला था। इसके अलावा एक अन्य मामले में तो 25 दिसंबर 2023 को सेक्टर-43 बस स्टैंड पर अज्ञात दंपती अपनी नवजात बच्ची को शौचालय में छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें