फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चंडीगढ़ में नहीं बिकेगा फ्लूड और थिन्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने बुधवार को आदेश जारी कर अगले 60 दिन के लिए थिनर और फ्लूड बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने यह कदम शहर में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने के लिए उठाया है। यह आदेश 5 नवंबर से लागू हो जाएंगे, जोकि 3 जनवरी 2021 तक प्रभावी रहेंगे। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बुधवार को इस संबंधी आदेश दिए किए। गौरतलब है कि इन पदार्थों का इस्तेमाल नशे की डोज के रूप में होता है। खासकर बच्चों तक आसानी से पहुंच होने के कारण वे इनका इस्तेमाल नशे के तौर पर करते हैं। बेचने के साथ बोतल वाले फ्लूड और थिनर के उत्पादन पर भी रोक लगा दी गई है। अधिकतर फ्लूड का इस्तेमाल गलतियां ठीक करने और थिनर का नेल पॉलिश हटाने में प्रयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें