चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए 27 जनवरी को जाने वाली फ्लाइट्स भी बुकिंग तकरीबन फुल हो चुकी है। फ्लाइट का किराया लगभग 41 हजार 403 रुपये पहुंच गया है। महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं की फ्लाइट से प्रयागराज जाने की उत्सुकता को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 26 फरवरी तक संचालन का फैसला लिया है। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से हर सोमवार और प्रयागराज से हर बुधवार को चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरती है। शुरुआत में महाकुंभ के लिए एयरपोर्ट से फ्लेक्सी फेयर के आधार पर एक सप्ताह पहले 6447 रुपये किराया तय किया गया था। वहीं, वाया दिल्ली होकर जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया भी फ्लेक्सी फेयर के तहत 11 हजार रुपये तय किया गया था।