फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ई-रिक्शा पलटने से पांच साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
पांच साल की बच्ची अदिति जिसकी ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई है 
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां कांप्लेक्स से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर बने चौराहे के पास वीरवार दोपहर दो बजे एक ई-रिक्शा पलटने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची की पहचान अदिति के रूप में हुई। हादसे के वक्त अदिति अपनी मां निर्मला, भाई इवान, मौसी और पड़ोसी रानी के साथ ई-रिक्शा में श्री माता मनसा देवी मंदिर दर्शन करने जा रही थी। परिवार ने मौली गांव के पास से ई-रिक्शा किराए पर लिया था। ई-रिक्शा मौली कांप्लेक्स के बाहर चौराहे पर पहुंचते ही पलट गया और सभी लोग सड़क पर गिर गए। इसमें अदिति के सिर पर गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि अदिति ई-रिक्शा के नीचे आ गई। पड़ोसी रानी को मामूली चोट आई है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक गुरचरन निवासी मौली कांप्लेक्स के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।हादसे की सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस बच्ची सहित सभी को तुरंत सेक्टर-6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां अदिति की मौत हो गई। वहीं, अदिति की मां निर्मला, छोटे भाई इवान और मौसी बेबी को भी चोटें आई हैं। इसका सूचना मिलते ही मौलीजागरां के पार्षद मनोज सोनकर अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दिलाई। बेटी की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीनों घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि मौसी बेबी उत्तरप्रदेश से चंडीगढ़ अपनी बहन निर्मला के घर आई थी। उनको माता मनसा देवी का दर्शन करवाने के लिए परिवार ई-रिक्शा पर जा रहा था। अदिति के पिता अनिल कुमार मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला फतेहपुर की तहसील बलबा के एक गांव के रहने वाले हैं। अनिल कुमार पिछले पांच साल से मौलीजागरां में किराए पर रह रहे हैं। मौलीजागरां थाना पुलिस ने बच्ची के शव को सरकारी अस्पताल में रखवा कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बच्ची के शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें