फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भ्रष्टाचार के आरोप में पनसप के पांच कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़ मानसा। पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पनसप) ने सख्त कदम उठाते हुए अपने पांच कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें मानसा में सीनियर असिस्टेंट (लेखा) संदीप कुमार, बठिंडा में निरीक्षक ग्रेड-2 अमनदीप सिंह, बठिंडा में निरीक्षक ग्रेड-2 रुपिंदर कुमार, निरीक्षक ग्रेड-1 सुरिंदर कुमार और निरीक्षक ग्रेड-2 पवित्रजीत सिंह शामिल हैं। निलंबन की अवधि के दौरान इन सभी का मुख्यालय पनसप मुख्य दफ्तर चंडीगढ़ निर्धारित रहेगा। इस दौरान इन्हें सीएसआर के नियम के तहत गुजारा भत्ता दिया जाएगा। पनसप प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें