जीरकपुर। पुलिस ने चोरी के तीन अलग-अलग मामलों का पर्दाफाश कर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को पटियाला जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष तीन आरोपियों को दो-दो दिन के पुलिस रिमांड पर रखा गया है। सभी मामलों में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, नाकाबंदी और त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को काबू किया है। मामला पटियाला रोड स्थित नरूला बेकरी का है। बेकरी मालिक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी दुकान से घड़ियां और अन्य सामान गायब हो रहा है। इस मामले में एक युवती को पकड़ा। युवती सुखप्रीत कौर उर्फ गुरविंदर कौर निवासी मनसा की थी।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने संदीप बीरबल निवासी कैथल को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया गया। दूसरा मामला प्रीत कॉलोनी क्षेत्र का है। पुलिस ने लोहगढ़ इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। जांच में वह मोटरसाइकिल चोरी की निकली। आरोपी अभिषेक निवासी अजीजपुर निवासी है। कोर्ट में पेश कर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। तीसरा मामला मार्बल स्टोर से बैटरी चोरी का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पहले आरोपी विशाल को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर प्रियांशु को भी गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर दो-दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।