फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली की 5 मार्केट में जल्द शुरू होंगी पेड पार्किंग

Tue, 09 Feb 2016 12:07 PM IST
सौरभ खंडूरी/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने लोगों की जेब पर एक बार फिर बोझ डालने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही शहर के कई मार्केट की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। नगर निगम की 11 फरवरी को प्रस्तावित मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निगम ने कुछ समय पहले शहर की तीन मार्केट में पेड पार्किंग शुरू की थी। लेकिन, बीजेपी और अकाली पार्षद इसका विरोध कर रहे थे। इसके बाद निगम ने पेड पार्किंग खत्म करने की जगह पेड पार्किंग मामले के संबंध में एक कमेटी गठित की थी। कमेटी ने विभिन्न मार्केटों में जाकर इस संबंध में दुकानदारों और आम लोगों से मुलाकात की थी।

इसके बाद कमेटी ने जो रिपोर्ट दी है। उसमें सामने आया है कि मार्केटों के अधिकतर दुकानदार पेड पार्किंग के पक्ष में है। इसके बाद निगम ने फेज-1,2,6,9,11 मेें पेड पार्किंग पार्किंग शुरू करने की तैयारी की है। जिक्रयोग है कि जिस एरिया में अब पेड पार्किंग शुरू होगी। वहां काफी बड़ी मार्केट है। जिनमें रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में पेड पार्किंग होने सेे निगम की आय में लाखों रुपये का इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन


बीजेपी और अकाली पार्षद करेंगे विरोध
पेड पार्किंग का मामला पहले से ही विवादों में घिरा है। इसे लेकर बीजेपी विरोध कर रही है। बीजेपी पार्षद अशोक झा और अरुण शर्मा का कहना है कि बीजेपी शुरू से पेड पार्किंग के समर्थन में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसे खत्म करवाया जाएगा। शहर के किसी भी एरिया में पेड पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो बीजेपी अकाली पार्षद लोगों के साथ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

ठेकेदार को दिया जा चुका है नोटिस
निगम ने जिस ठेकेदार को पहले तीन पार्किंग का ठेका दिया था। उसने निगम को बनती पार्किंग फीस नहीं चुकाई थी। इस कारण निगम ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस भेजा था। इसके बाद उसने आधी फीस चुका दी थी। बाकी की फीस जमा करवाने के लिए निगम से समय मांगा है।

कमेटी की रिपोर्ट में क्या आया सामने
निगम की तरफ से जो कमेटी बनाई गई थी। उसने सुझाव दिया है कि पूरे इलाके में पार्किंग लागू किया जाएगा। इसके अलावा कमेटी ने पाया है कि पार्किंग के एंट्री प्वाइंट पर रस्सियों की जगह गेट लगाए जाएं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों में कमियां मिली हैं। उन्हें सुधारने के लिए कहा गया है। ठेकेदार के करिंदे एंट्री व एग्जिट प्वाइंट चेक नहीं करते हैं। जिसे सुधारा जाना चाहिए। इसके अलावा ठेकेदार के करिंदों को गाड़ियां पार्क करवाने खुद साथ जाना चाहिए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं मेयर
पेड पार्किंग के संबंध में बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। निगम की बैठक में रिपोर्ट पेश की जाएगी। नए प्रस्ताव के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है।
कुलवंत सिंह, मेयर, नगर निगम, मोहाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें