चंडीगढ़। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शनिवार को कोरोना संक्रमित पांचमरीज मिले। इससे संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत पर पहुंच गई है। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 52 है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 1214 की जांच की। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 820 मरीजों की मौत हो चुकी है।