चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 5 मरीज मिले। संक्रमितों में 1 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद 4 मरीजों को छुट्टी दे दी। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 1480 लोगों की कोरोना जांच की, जिनमें से पांच संक्रमित मिले, जबकि 16 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके साथ ही शहर में सक्रिय केसों की संख्या अब 34 रह गई है। वहीं अब तक 811 मरीजों की मौत हो चुकी है।