फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बदमाशों ने युवक पर चाकू और डंडे से हमला कर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 की कॉलोनी में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब पांच बदमाश एक युवक पर चाकू और डंडों से हमला कर फरार हो गया। हमले में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने राजू उर्फ डागर, संदीप उर्फ गोली समेत अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलजीत (22) ने बताया कि वह सेक्टर-25 कालोनी निवासी है। वह सफाई का काम करता है। बीते बुधवार को वह अपने दोस्त के घर किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान राजू उर्फ डागर ने अचानक पीछे से आकर उसके सिर पर वार कर उसे पकड़ लिया। इतने में संदीप उर्फ गोली ने रास्ता रोककर चाकू से हमला किया और उनके तीन दोस्तों ने उस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें