हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस व एक आईएफएस अफसर के तबादले व नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी आईएफएस योगेंद्र चौधरी की ताकत बढ़ाई गई है।
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस व एक आईएफएस अफसर के तबादले व नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी आईएफएस योगेंद्र चौधरी की ताकत बढ़ाई गई है। सीएम के एपीएस पद की जिम्मेवारी के साथ-साथ वे खेल एंव युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव व हरियाणा फोरेन कारपोरेशन विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेवारी भी संभालेंगे।
विज्ञापन
आईएएस त्रिलोक चंद गुप्ता का भी कद बढ़ा है। उन्हें हरियाणा हाउसिंग विभाग के एसीएस की अतिरिक्त जिम्मेवारी मिली है। राजा शेखर वुंदरू अब पशु पालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव की अतिरिक्त, शेखर विद्यार्थी भी पर्यावरण विभाग के निदेशक व क्लाइमेट चेंज विभाग के स्पेशल सचिव की अतिरिक्त व हरदीप सिंह भी हरियाणा मेडिकल सर्विसस कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी व पशुपालन एवं डेयरी विभाग के स्पेशल सचिव की अतिरिक्त जिम्मेवारी भी संभालेंगे।