फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 11 करोड़ से जल्द बनाए जाएंगे पांच पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। कुछ दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण पटियाला की राव नदी उफान पर थी। इसमें गांव टांडा के नीमा के बह जाने से मौत हो गई थी। परिवार के दुख में शामिल होने के लिए इलाके की विधायक एवं मंत्री अनमोल गगन मान ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और चार लाख का चेक दिया। वहीं, गांवों तक पहुंचने के लिए सड़क और नदी पर लगने वाले पुलों का निरीक्षण किया और जल्द 11 करोड़ रुपये से पांच पुलों का कार्य शुरू करने का भरोसा दिया। इसके लिए उनके पास फंड भी आ गए हैं। रविवार को इलाके की विधायक और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान शिवालिक की पहाड़ियों में बसे गांवों का दौरा करने पहुंचीं और इलाके के लोगों को आने वाली परेशानियों को भी सुना। इस दौरान वह गांव टांडा में रहने वाले के नीमा के परिवार को मिली को भी मिलीं जिसके पानी में बह जाने से मौत हो गई थी। परिवार को चार लाख रुपये की सहायता धनराशि का चेक दिया। परिवार से दुख सांझा करते कहा कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी और आगे भी उन्हें किसी प्रकार की सहायता की जरूरत होगी तो वह उन्हें आकर मिल सकते हैं।
विज्ञापन

मोबाइल का सिग्नल न होने की समस्या बताई
दौरे के दौरान इलाके के लोगों ने मोबाइल के सिग्नल न होने और बरसाती नदी पर पांच पुलों के बारे में अवगत कराया। इसके बाद मंत्री ने गांववालों को मोबाइल टॉवर जल्द लगवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए पंचायत से जगह मुहैया करवाने को कहा और पटियाला की राव नदी का जायजा लिया और वहां लगने वाले पांच पुलों का निरीक्षण किया।
जंगली इलाका होने के कारण हुई काम में देरी
अनमोल गगनमान ने पुल के काम में देरी का मुख्य कारण जंगली इलाका होना बताया क्योंकि इन इलाकों में फॉरेस्ट एक्ट लगता है। ऐसे में सेंटर गवर्नमेंट से परमिशन लेनी पड़ रही है। इस वजह से काम शुरू नहीं हो सका। अब वे टांग में फ्रैक्चर के बाद थोड़ा चलने लगी हैं। जल्द ही वह इस ओर ध्यान देकर वन विभाग से मंजूरी की जानकारी लेकर पुलों और सड़क का भी काम शुरू करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें