फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीन किलो हेरोइन, 50 हजार ड्रग मनी, पिस्तौल सहित पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छेहरटा, नारायणगढ़, कोट खालसा और कंटीली तार के साथ जुड़े गांवों में करते थे नशा सप्लाई
विज्ञापन


गोइंदवाल जेल में बंद तस्कर चला रहा था यह गिरोह, जल्द होगी उसकी भी गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कमिश्नरेट के सीआईए स्टाफ (2) ने हेरोइन तस्करी के गौरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को शनिवार सुबह काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन किलो हेरोइन, पचास हजार की ड्रग मनी, एक पिस्तौल, तीन कारतूस और बोलेरो कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व असलहा एक्ट में केस दर्ज कर लिया। कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घरिंडा निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गोरा, हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन उर्फ हैपी, चरणजीत सिंह उर्फ चरण, जर्मनजीत सिंह उर्फ जर्मन, लवजीत सिंह उर्फ राहुल के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ (2) के इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सूचना मिली कि उक्त आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सटे गांवों और छेहरटा, नारायणगढ़ और कोट खालसा के इलाके में हेरोइन की सप्लाई का कारोबार करते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने शनिवार की सुबह भासरके भैणी रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग शुरु कर दी। इस दौरान एक बोलेरो को आते देख रुकने का इशारा किया। बोलेरो सवार गगनदीप सिंह, हरमनदीप सिंह, चरणजीत सिंह को काबू कर लिया गया। तलाशी दौरान उनके कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन, पिस्तौल, तीन कारतूस और पचास हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि उनके गिरोह के जर्मनजीत सिंह और लवजीत सिंह उर्फ राहुल भी हेरोइन के धंधे में लिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर डेढ़ किलो हेरोइन बरामद कर ली। इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि गिरोह के पांचों सदस्य गोइंदवाल जेल में बंद नशा तस्करों के जरिये धंधा कर रहे थे। उनके पाकिस्तान के तस्कर काला और राणा के साथ संंबंध हैं। जल्द ही गोइंदवाल जेल में बंद तस्कर को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें