फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा रोडवेज में 1.09 करोड़ के फर्जीवाड़े में पांच दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फर्जी फर्म बना रकम ट्रांसफर कर हरियाणा रोडवेज में 1.09 करोड़ के फर्जीवाड़े में चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के जिला भिवानी के प्रहलाद, महेंद्रगढ़ के रतन सिंह, चरखीदादरी के राजकुमार, राजस्थान के चुरु जिले के विनोद समेत दिल्ली के अंकुर शामिल हैं। इससे पहले फर्जीवाड़े में क्लर्क संजय कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है। हरियाणा रोडवेज की वर्कशॉप में साल 2018 से संजय की ड्यूटी थी। यह मामला हरियाणा रोडवेज औद्याेगिक क्षेत्र फेज 1, चंडीगढ़ स्थित वर्कशॉप के जीएम आरके गोयल की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप है कि संजय ने हरियाणा रोडवेज के सेंट्रल वर्कशॉप, करनाल और हरियाणा इंजीनियरिंग निगम, गुरुग्राम के बिलों में गड़बड़ी कर फर्जीवाड़ा किया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि रकम ट्रांसफर करने के लिए पहले एक फर्जी फर्म बनाई गई। इसके बाद रोडवेज की वर्कशॉप में निजी फर्म से आने वाले सामान के बिल बनाने के दौरान इसमें घपला कर भारी-भरकम राशि हेराफेरी की जाती थी। वहीं, जब हरियाणा रोडवेज के अफसरों को 1.09 करोड़ की देनदारी का पता चला तो विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि रकम किसी अन्य फर्म में ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद अक्तूबर 2018 में यह केस दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें