फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पुलिस से एके-47 छीनने वाले पांच काबू, तीन की तलाश, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

Tue, 08 Dec 2020 09:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बीते दिनों पंजाब के मोगा में पुलिस पर हमला कर सरकारी एके-47 छीनने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एके-47, 315 बोर का देसी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ विक्की, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और जसप्रीत सिंह जस्सा निवासी जलालबाद के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

विज्ञापन


एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पांच दिसंबर की रात थाना धर्मकोट के सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह और होमगार्ड सुखविंदर सिंह गांव जलालाबाद गए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ युवकों में से एक युवक को सेना की वर्दी पहने हुए देखा। जब उन्होंने वर्दी पहनने के कारण पूछा तो आरोपी युवकों ने उन पर हमला कर दिया और एके-47 छीन ली।


घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया था, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी इंद्रजीत सिंह से पुलिस ने 315 बोर का देसी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए। वारदात को अंजाम देने में आरोपियों के तीन और साथी भी शामिल है, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी इंद्रजीत, गुरप्रीत और जसप्रीत सिंह के खिलाफ शराब तस्करी समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें