फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की दो बेटियां दौड़ाएंगी ट्रेन, लुधियाना में मिली तैनाती

Thu, 01 Sep 2016 09:18 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर।
विज्ञापन
संध्या और अंजलि की ट्रेन पायलट (लोको पायलट) के तौर पर नियुक्ति
विज्ञापन
एक जमाने में यह गाना बहुत मशहूर हुआ था ... इंजन की सीटी में म्हारो मन डोले। लेकिन अब महिला शक्ति किसी भी चुनौती का डटकर सामना करना जानती है।
विज्ञापन


यही वजह है कि इंजन से अब मन नहीं डोलेगा बल्कि लड़कियां उसकी सीटी बजाती नजर आएंगी। रेल डिवीजन फिरोजपुर में अब रेल पटरी पर लड़कियां ट्रेन दौड़ाएंगी।

दो लड़कियों संध्या और अंजलि की ट्रेन पायलट (लोको पायलट) के तौर पर नियुक्ति हुई है। ये दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और नोएडा की रहने वाली हैं और अब इनकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। ये मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन चलाएंगी।

संध्या और अंजलि ने चंदोसी, तुगलकाबाद और गाजियाबाद से ट्रेनिंग हासिल की है। दोनों इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों की शुरुआती तौर पर लुधियाना में नियुक्ति की जाएगी। इन्हें मालगाड़ी या पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए शुरुआत में सीनियर ट्रेन पायलट के साथ भेजा जाएगा ताकि सभी रूट और नियमों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों लड़कियां उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर

फाइल फोटो
लगभग 268 लोको पायलटों की नियुक्ति हुई है उनमें सिर्फ दो लड़कियां हैं। ये सभी लोको पायलट सोमवार को नियुक्ति पत्र लेने के लिए रेल मंडल कार्यालय आए हुए थे। मंगलवार तक सभी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

उधर, संध्या शाह ने कहा कि उसने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की है। ट्रेन पायलट बनना उनका शौक था। संध्या ने बताया कि उसने चंदोसी, तुगलकाबाद से डीजल इंजन की ट्रेनिंग और गाजियाबाद से अन्य ट्रेनिंग हासिल की है। वहीं अंजलि ने लोको पायलट बनने का श्रेय अपने माता-पिता को दिया और कहा कि इस नौकरी से वह बहुत खुश है। 
-----------------
कोट
दो लड़कियों का पहली बार फिरोजपुर रेल डिवीजन में लोको पायलट नियुक्त होना हमारे लिए गर्व की बात है। मेरी ओर से उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
- अनुज प्रकाश, डीआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें