फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 1.27 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली में एक कारोबारी के साथ करीब 1.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धमकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम मांगने पर कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग करवाई गई। खरड़ सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-115 खूनीमाजरा निवासी योगेश कुमार इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली स्थित एपिजेन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते हैं। उन्होंने कंपनी की डायरेक्टर ममता रानी, उनके पति अंकुश बस्सी और अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले रिश्तेदार मोहन मोए पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार कंपनी की अंतरराष्ट्रीय डीलिंग मोहन मोए संभालते थे। विदेशों से आने वाली पेमेंट पहले उनके अमेरिकी खाते एम एंड आई लॉजिस्टिक्स इंक में जमा होती थी। आरोप है कि तीनों ने मिलीभगत कर ग्राहकों से प्राप्त 1,34,022 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.27 करोड़ रुपये) कंपनी के भारतीय खाते में ट्रांसफर नहीं किए और रकम हड़प ली।
विज्ञापन

योगेश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो उन्हें विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। 28 अप्रैल 2026 को उन्हें एक विदेशी नंबर से संदेश मिला कि वह पैसे भूल जाएं और चुप रहें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद 10 मई को फिर धमकी दी गई कि उनके घर के बाहर पटाखा चलाया गया है। 11 मई को जब कारोबारी ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें दो युवक दिखाई दिए। फुटेज में एक युवक पिस्टल से फायरिंग करता नजर आया, जबकि वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। खरड़ सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। खरड़ सदर थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला कारोबारी लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घर के बाहर फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें