फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूटकर भागे लुटेरों ने DSP पर की फायरिंग, पुलिस पीछा करती रही और बदमाश लूटते रहे

Sat, 27 May 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
डीएसपी पर फायरिंग - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंजाब में बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। लुधियाना से लेकर नवांशहर तक पुलिस बदमाशों का पीछा करती रही और वे लूट को अंजाम देते रहे। लुधियाना से  एक मैनेजर से स्विफ्ट डिजायर कार लूट कर भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने फोन की ट्रैकिंग के सहारे जब पीछा किया तो उन्होंने माछीवाड़ा पुल के पास नाके से एक मुलाजिम की गन और भारटा के पास एक व्यक्ति से मोटर साइकिल छीन ली। इसके बाद कस्बा उड़ापड़ के पास उन्होंने डीएसपी की गाड़ी पर फायरिंग की। इस दौरान बदमाशों की गोलियों की चपेट में आकर एक दर्जी घायल हो गया।  
विज्ञापन


लुधियाना में  एक फोन कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर से पिस्तौल दिखाकर स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली गई। लुटेरे कार में पड़े कंपनी के करीब दस फोन भी साथ ले गए। कार में रखा मैनेजर का फोन ऑन था। जिसे ट्रैक करने पर पता चला कि आरोपी नवांशहर की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल नवांशहर, रोपड़ और खन्ना पुलिस को अलर्ट किया और सभी रास्तों पर नाकाबंदी करवा दी।

 आईजी अर्पित शुक्ला, एसएसपी नवांशहर सतिंदर सिंह और खन्ना के एसएसपी नवजोत सिंह माहिल ने बताया कि सूचना मिलने पर नवांशहर पुलिस की ओर से माछीवाड़ा पुल के पास नाके लगाए गए थे। इशारा करने पर लुटेरे रुकने के बजाय नाके पर तैनात एक मुलाजिम की गन लूट ले गए। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उनका पीछा किया। भागते समय लुटेरों की कार का टायर फट गया और शीशे टूट गए। इसके बाद आरोपी गांव भारटा के पास एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी की गाड़ी पर कई फायर

फायरिंग - फोटो : Demo Pic
 इस दौरान कस्बा उड़ापड़ के पास आरोपियों ने पीछा कर रहे डीएसपी की गाड़ी पर कई फायर किए। इनमें से एक गोली ड्राइवर के साथ वाली सीट पर और दूसरी ड्राइवर सीट के आगे बोनट पर लगी। फायरिंग की चपेट में वहां से गुजर रहा एक दर्जी सोहन सिंह भी आ गया। उसे जांघ में गोली लगी। उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इसी दौरान पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया। 

इसके बाद पुलिस ने उड़ापड़ में लुधियाना के ताजपुर रोड निवासी हरजीत सिंह, बलजीत सिंह और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ राहों थाने में धारा 307, 332, 382, 34, दूसरा मामला 392, 34 और असलाह एक्ट तथा नवांशहर सदर थाने में हत्या की कोशिश 307 व असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

शीशा नीचे करवाकर तानी थी पिस्तौल
आईबैल फोन कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर रोहित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह सेक्टर 32 में डिस्ट्रीब्यूटर के पास किसी काम के सिलसिले में आए थे। बैठक करने के बाद दूसरी जगह जाने के लिए वे दफ्तर के बाहर खड़ी कार में बैठे।

इस दौरान उन्हें किसी का फोन आ गया। वे बात कर रहे थे कि बाइक सवार दो युवक उनके पास आकर रुके। उन्होंने गाड़ी का शीशा खटखटाया। जब रोहित ने शीशा नीचे किया तो लुटेरों ने पिस्तौल तान दी और गाड़ी से बाहर आने के लिए कहा। जब वह बाहर आए तो आरोपी कार और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें