फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार प्रेसिडेंट के भाई-भाभी पर फायरिंग

Sun, 07 Sep 2014 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कुछ युवकों ने हुडा सेक्टर-17 स्थित बार एसोसिएशन के प्रधान के भाई के घर घुसकर उन पर हमला कर दिया और फायरिंग कर दी। फायरिंग में बार प्रेसिडेंट का भाई और उसकी पत्नी तो बाल-बाल बच गई लेकिन युवकों ने डंडों से पीटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान हमलावर प्रेसिडेंट की भाभी के गले से सोने की चेन झपट ले गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आठ-दस युवक बाइक पर हाथों में नंगी तलवारें लहराते हुए वीआईपी कॉलोनी हुडा सेक्टर-17 पहुंचे। यहां पर युवकों ने बार प्रेसिडेंट बृजेश प्रताप के आढ़ती भाई रमेश प्रताप के घर युवकों ने हमला कर दिया था। पुलिस ने रमेश प्रताप की शिकायत पर आठ युवकों को नामजद किया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक कॉलेज स्टूडेंट हैं। वे किसी युवक को पीट रहे थे। इस दौरान युवक जान बचाकर वहां से भाग गया था। इस दौरान रमेश के घर का गेट खुला देखा वे समझें कि युवक उक्त घर में छिपा है। इसके बाद युवक ने हमला कर वहां जमकर उत्पात मचाया।

थाना जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर-17 रमेश प्रताप ने बताया कि 3 अगस्त को वह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद था। उसकी पत्नी छत पर बने कमरे में थी और वह नीचे अपना काम कर रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि आठ-दस युवक शोर मचाते हुए नंगी तलवार लेकर उनके घर घुस आए।
विज्ञापन


रमेश ने बताया कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उसकी पत्नी आई तो उन्होंने उस पर वार कर दिया और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। आरोप है कि देखते ही देखते युवकों ने देसी कट्टे से उन पर फायर कर दिया।

इससे वे दोनों बाल-बाल बच गए। उनके चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों को जमा होते देख युवक वहां से फायर हो गए। पीड़ितों ने हुडा चौकी पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नरेंद्र उर्फ बिल्ला, आकाश, दिलप्रीत, शिवम सैनी, विपिन, मनीष, अंकुश और साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें