फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में पटाखों के स्टॉल सजे

विज्ञापन
सेक्टर 49 में पटाखों के स्टॉल लगने शुरू हो गए है ।
विज्ञापन
ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए शहर में तय की गई साइट्स पर स्टॉल तैयार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह से अलॉट की गई साइट्स पर ग्रीन पटाखों के स्टॉल लगना शुरू हो गए। देर शाम तक अधिकांश स्टॉल पूरी तरह तैयार हो गए और कई जगहों पर जैसे सेक्टर-49 में पटाखों की बिक्री भी शुरू हो गई। बच्चे और युवा स्टॉल पर पटाखे खरीदने पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर में रामदरबार कार बाजार स्थल, सेक्टर-24 वाल्मीकि मंदिर के पास, सेक्टर-28 गुरुद्वारा के पास, सेक्टर-29 पंप के पास, सेक्टर-30 आरबीआई कालोनी के पास, सेक्टर-33 चौंक के पास, सेक्टर-37 मंदिर के पास, सेक्टर-4 हनुमतधाम के पास, सेक्टर-43 दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-46 चौक के पास और सेक्टर-49 रयान स्कूल के पास स्टॉल लगाने की साइट्स निर्धारित की गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से स्टॉल पर पानी और रेत का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए कई स्टॉल पर अग्निशामक यंत्र भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें