फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फायर स्टेशन ऑफिसर और लीडिंग फायरमैन 80 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने फायर स्टेशन ऑफिसर और लीडिंग फायरमैन को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फायर स्टेशन ऑफिसर दशैरू सिंह और लीडिंग फायरमैन कमलेश्वर नेहरा एक शोरूम की फायर एनओसी देने को लेकर एक व्यक्ति से रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई ने फायर स्टेशन ऑफिसर और लीडिंग फायरमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों के घर सर्च कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति ने सीबीआई को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित मध्य मार्ग पर एक शोरूम है। उसने शोरूम के लिए फायर एनओसी अप्लाई की थी। एनओसी की फाइल फायर स्टेशन ऑफिसर दशैरू सिंह के पास गई थी। दशैरू सिंह और लीडिंग फायरमैन कमलेश्वर नेहरा ने शोरूम में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने शोरूम मेंं स्प्रिंकलर न लगे होने का बहाना बनाया। फायर स्टेशन ऑफिसर ने एनओसी देने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। इसमें दोनों के बीच 80 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। दशैरू सिंह और कमलेश्वर नेहरा ने रिश्वत के रुपये लेने के लिए उन्हें फायर स्टेशन बुलाया। इसी बीच शिकायतकर्ता ने सीबीआई को सूचना दे दी। इसके बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाकर फायर स्टेशन ऑफिसर और लीडिंग फायरमैन को उनके कार्यालय से 80 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने ऑफिस से फाइल भी जब्त कर ली। उसके बाद दोनों के घरों पर सर्च कर रही है। बता दें कि दशैरू सिंह छह-सात महीने पहले ही स्टेशन फायर ऑफिसर प्रमोट होकर मनीमाजरा फायर ऑफिस के इंचार्ज बना था। वहीं, लीडिंग फायरमैन कमलेवर नेहरा दशैरू सिंह के पर्सनल टीम में शामिल था, जिसके चलते दोनों ने शोरूम मालिक से एनओसी देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। देर रात तक सीबीआई का सर्च अभियान जारी रहा। सीबीआई ने फायर स्टेशन से कई जरूरी दस्तावेज और सबूत भी इकट्ठा कर लिए हैं। सीबीआई ये पता करने में लगी है कि आरोपियों के अलावा रिश्वत के इस खेल में और कौन-कौन से कर्मचारी या अफसर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें