फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एलपीजी गोदामों में फायर सेफ्टी व्यवस्था को जांचा, कई स्थानों पर मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज विंग ने मंगलवार को विभिन्न एलपीजी गोदामों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। यह अभियान संयुक्त आयुक्त-सह-मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. इंदरजीत की निगरानी में संचालित किया गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान फायर विभाग की टीमों ने एलपीजी गोदामों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति की जांच की। टीमों ने यह भी जांचा कि संबंधित गोदामों के पास जरूरी फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट मौजूद हैं या नहीं।

अभियान के दौरान फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के अधिकारियों ने गोदामों में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव उपाय, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया और एलपीजी भंडारण स्थलों पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


डॉ. इंदरजीत ने निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई एलपीजी गोदाम पर्याप्त अग्नि सुरक्षा इंतजामों और अनिवार्य फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र के बिना संचालित पाए गए, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि आसपास के रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।

उन्होंने संबंधित स्टेशन फायर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कमियों को तय समय सीमा के भीतर दूर करवाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें