फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर इंजन में लगी आग, बर्निंग ट्रेन बनने से बची धौलाधर एक्सप्रेस

Thu, 30 Jun 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(झज्जर)
विज्ञापन
धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पठानकोट से दिल्ली जाने वाली धौलाधर एक्सप्रेस में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। यह देखते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। देखिए तस्वीरें। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को आसौदा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। जैसे ही ट्रेन रुकी यात्रियों में उतरने के लिए भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची एचपीसीएल व बहादुरगढ़ की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। उसके बाद नया पावर लगाकर ट्रेन को 10 : 50 बजे दिल्ली रवाना किया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि धौलाधार एक्सप्रेस बहादुरगढ़ के रास्ते सप्ताह में तीन दिन अप और तीन दिन डाउन लाइन से गुजरती है। गाड़ी संख्या (14036) बुधवार को रोहतक के रास्ते दिल्ली जा रही थी। रोहतक से रवाना होने के बाद करीब सवा 9 बजे ट्रेन जब रोहद नगर के पास पहुंची तो उसके पावर पैनल में हल्की स्पार्किंग हुई। आसौदा रेलवे स्टेशन के नजदीक आते-आते इंजन के विद्युत पैनल से धुएं के गुबार उठने लगे। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और हवा के रुख के साथ आग भड़कने लगी।

इस ड्राइवर ने ट्रेन को आसौदा रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। लेकिन जैसे ही ट्रेन में आग लगने की सूचना रेलवे और आसौदा स्थित एसपीसीएल प्लांट के अफसरों को मिली तो उन्होंने फायर कंट्रोल के लिए तुरंत एक्शन लिया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती, कर्मचारियों ने पाइप लाइन की मदद से इंजन पर पानी की बौछार शुरू कर दी। उसके बाद फायर ब्रिगेड की सहायता से करीब एक घंटे में इंजन की आग बुझाई गई। आग के चलते इंजन को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

अग्निश्मन यंत्र बने शोपीस

धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आपातकाल से निपटने को रेलवे स्टेशन पर लगाए गए अग्निश्मन यंत्र भी सही काम नहीं कर सके। इससे रेलवे सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवाल उठे। यदि आग बोगी तक पहुंच जाती तो बड़ी जनहानि होते देर नहीं लगती। साथ में रेलवे को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ता।

दूसरी पावर जोड़ ट्रेन दौड़ी ट्रैक पर
धौलाधर एक्सप्रेस पावर में आग लगने से आसौदा रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। रेलवे  के आला अफसरों से संपर्क कर दूसरी पावर मंगवाई, जिसके बाद ट्रेन को दिल्ली रवाना किया गया।

सहम गए थे यात्री
पावर में आग लगने की सूचना से ट्रेन में सवार यात्री काफी सहम गए थे। अनेक यात्री अपने परिवारके साथ सफर कर रहे थे। सभी अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कई हजार लीटर था डीजल

धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के फ्यूल टैंक की क्षमता 5 हजार लीटर डीजल है। यदि आग डीजल टैंक तक पहुंच जाती तो आग की लपटों में पूरा पावर घिर जाता। ऐसी स्थिति में आग पर कंट्रोल पाना मुश्किल हो जाता।

शॉर्ट-सर्किट से आग का अनुमान
ट्रेन के ड्राइवर तिलकराज व सहायक राजेंद्र ने बताया कि चलती गाड़ी में टेक्निकल फाल्ट आने से पावर में शार्ट-सर्किट हो गया था। आग तुरंत कंट्रोल करने के लिए ट्रेन को आसौदा रेलवे स्टेशन पर रोका। इससे इंजन से जुड़ी सभी बोगियां और यात्री सुरक्षित बच गए।  

आग के कारणों की जांच शुरू
ट्रेन में अचानक आग लगने के बाद रेलवे अफसरों में हड़कंप मचा रहा। जीआरपी बहादुरगढ़ के अफसर और रोहतक से टीआई नरेश कुमार टीम समेत वहां मौजूद रहे। उन्होंने ड्राइवर, सहायक ड्राइवर व गार्ड से घटना की जानकारी और यात्रियों से कुशलक्षेम ली। आग लगने का मूल कारण क्या था, रेलवे के आला अधिकारी इसकी जांच में जुट गए हैं।  

ट्रैक नहीं हुआ बाधित
 पावर में लगी आग के बाद दूसरा पावर मंगवाकर 10: 50 बजे ट्रेन को दिल्ली रवाना कर दिया। फायर कंट्रोल के वक्त किसी भी तरह से अप-डाउन ट्रैक बाधित नहीं हुआ। गाड़ियों का परिचालन समयानुसार ही रहा है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी गई। आग पर तुरंत कंट्रोल पाने के लिए व्यवस्था समय पर ली गई थी।
- यशपाल सिंह, अधीक्षक, बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें