फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः खन्ना में प्लास्टिक गोदाम में आग लगने से फैली जहरीली गैस, लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 14 Sep 2019 11:29 AM IST
खुशबू गोयल वरिंदर राणा, अमर उजाला, खन्ना(लुधियाना)
विज्ञापन
प्लास्टिक गोदाम में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आ रही है। यहां खन्ना में समराला रोड पर प्लास्टिक के गोदाम में शनिवार तड़के चार बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम के बाहर और अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं प्लास्टिक जलने से इलाके में जहरीली गैस भी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जानी नुकसान बचाने के लिए आनन फानन में रास्ते बंद कर दिए और लोगों से भी एहतियात बरतने को कहा। खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की करीब 40 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इन सभी के पानी से छह से सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फायर बिग्रेड अफसर ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए समराला, खन्ना, फतेहगढ़ साहब, मंडी गोबिंदगढ़ से गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, क्योंकि फैक्ट्री के बिल्कुल साथ ट्रांसफार्म लगा लगा हुआ है। यहा फिर किसी ने सिगरेट बीड़ी ऐसे फेंक दी हो, जिसके सुलगने से आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें