फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी नहीं बुझी डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, आस-पास के लोगों की परेशानियां बढ़ीं

Wed, 12 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी नहीं बुझी डंपिंग ग्राउंड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के दमकल विभाग का इतना बुरा हाल है कि आग बुझाने वाले कर्मचारियों के पास वायरलेस सेट तक नहीं है। जिस कारण भी डपिंग ग्राउंड में लगी आग पर जल्द काबू नहीं पाया जा रहा है। जबकि सिटी ब्यूटीफुल को स्मार्ट सिटी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


आग बुझाने वाले कर्मचारियों को मोबाइल फोन से ही कंट्रोल रूम और अधिकारियों को संपर्क करना पड़ता है। डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार को भी सुबह से लेकर रात तक दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे।

इसके बावजूद धुआं रुक नहीं रहा है जबकि हजारों लीटर पानी के साथ साथ 632 से ज्यादा ट्रक मिट्टी के भी डाले गए हैं। कमिश्नर के आदेश पर अब सूखे पत्ते भी डपिंग ग्राउंड में घेरने से रोक दिए गए है। वहीं धुएं की दुर्गंध अभी भी आधे शहर से आ रही है। इस धुएं के कारण लोगों के आंखों में एलर्जी हो रही है। नगर निगम के अनुसार बुधवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा  

डडूमाजरा के डपिंग ग्राउंड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि नगर निगम ने पिछले साल तत्कालीन चीफ संपदा अधिकारी वीरेंद्र चौधरी के समय आधुनिक कंट्रोल रूम बनाने के साथ साथ नए वाकी टाकी सेट भी खरीदने की योजना बनाई थी लेनिक अभी तक यह योजना लागू नहीं हो पाई है। दोपहर बाद मेयर आशा जसवाल ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। आग बुझाने के लिए यहां पर चार गाड़ियां स्थायी तौर पर लगी हुई है गाड़ी खाली होने के बाद सेक्टर-38 के फायर स्टेंशन से पानी भरकर आ रही है। जो कि 60 बार चक्कर लगा चुकी है।

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा  
 डंपिंग ग्राउंड में लगी आग को लेकर कांग्रेस ने भाजपा शासित नगर निगम पर हमला बोला है। यहां जारी एक बयान में  कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि डडूमाजरा में हजारों लोगों के अलावा पूरा शहर धूंए और प्रदूषण से परेशान हो रहा है लेकिन भाजपा शासित नगर निगम की मेयर और प्रशासन इस मामले में आंखें मूंदे बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर समस्या है जिसके कारण पूरा शहर परेशान हो रहा है।  कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने डड्डूमाजरा पहुंचकर वहां के निवासियों से  मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें