फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मक्खन माजरा में स्क्रैप के गोदाम में आधी रात को लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मक्खन माजरा की कबाड़ी मार्केट में बुधवार रात 12.30 बजे एक स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। इससे गोदाम के अंदर खड़ी एक पिकअप गाड़ी और सामान जलकर राख हो गई। रामदरबार के रहने वाले गोदाम के मालिक करण सिंह ने बताया कि रात साढ़े बजे उनको फोन आया कि गोदाम में आग लग गई है। उन्होंने आकर देखा तो मौलीजागरां थाना पुलिस और चंडीगढ़ फायर विभाग की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी थीं। फायर विभाग ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के गोदाम में गत्ता और प्लास्टिक का सारा सामान जल गया। आग लगने के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। मौलीजागरां पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें